नगर परिषद द्वारा माधव सागर की दीवार नहीं बनाए जाने पर भाजपा जोन 2 ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 11 जनवरी 2021

नगर परिषद द्वारा माधव सागर की दीवार नहीं बनाए जाने पर भाजपा जोन 2 ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी

दैनिक भास्कर एवं भाजपा जाेन 2 की ओर से शहर के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर माधव सागर काे संजोए रखने के लिए सफाई महाभियान में कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। संगठन के लाेगाें ने कहा कि तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकासित किया जा सकता है।

अध्यक्ष गौरव दीक्षित ने बताया कि परिषद द्वारा लगवाया गया पंप वापिस बंद करवा दिया है, जिससे सफाई अभियान पर भी असर आ रहा है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद आयुक्त ने 7 दिन पहले तालाब टूटी दीवार को सही करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन दीवार को ठीक नहीं कराया गया।

अगर दीवार काे ठीक नहीं कराया जाएगा भाजपा जोन 2 नगर परिषद के सामने धरना-प्रदर्शन करेंंगे। प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग राजस्थान प्रधान मंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान कोमल शर्मा ने कहा धरोहर हमारी विरासत है, इसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।

भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी ने कहा कि स्वच्छता सामाजिक सरोकार का विषय है, जिसमें सबका सहयोग होना चाहिए। धरोहर को बचाने के लिए लाेग सामने अा रहे हैं। फिर नगर परिषद का नकारात्मक रवैया है। अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा, जिससे हमारी धरोहर का संरक्षण हो सके।

शालिनी माथुर ने बताया कि रविवार को आचार्य विशद सागर मंडल, कर्तव्य बोध संस्थान, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ, रोटी बैंक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। अभियान में जुटे लोगों को नाश्ता वितरण रोटी बैंक द्वारा किया गया।

इस दौरान जिला संयोजक रोहिताश खोरा ,भाजपा नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, दातारामगढ़ तहसील संयोजक मुकेश चौधरी, सौरभ सिंह, सत्येंद्र, अनूप भाटी, भवानी सोनी, विकास, नरेश, संजय, खुशी, कुमकुम, गुंजन, पीयूष, रमेश, हर्ष , नीलम शर्मा, कर्तव्य के भवानी सोनी ,विकास शर्मा , अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला जिला अध्यक्ष शोभा सक्सेना, खुशबू माथुर, पूनम माथुर, आचार्य विशद सागर मंडल के प्रबोध पहाड़िया, शैलेंद्र जैन सहित सभी सदस्यों ने टीम की ओर से श्रमदान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP zone 2 warned to protest if the city council did not build the Madhav Sagar wall


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bvBKCf

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad