राजस्थान में 238 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, प्रदेश में 471 नए रोगी - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 9 जनवरी 2021

राजस्थान में 238 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, प्रदेश में 471 नए रोगी

प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनाकाल का सबसे सुखद संयोग हुआ। 15 मई (238 दिन) के बाद पहली बार कोरोना से किसी की जान नहीं गई। एक माह पहले 8 दिसंबर को एक दिन में सर्वाधिक 20 मौतें गई थी, लेकिन अब हम सुखद शून्य पर आ गए हैं। अब तक 2727 रोगियों की मौत हो चुकी हैं। शुक्रवार को नए रोगी भी पिछले दिन के 509 की तुलना में 38 कम यानी 471 ही मिले। अब कुल संक्रमित 3,12,091 हो गए हैं। इनमें से 3,01,962 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 7402 हैं।

  • 33 में से 12 जिलों में पहली बार एक्टिव केस 100 से भी कम हो गए।
  • देश के 33 राज्यों के 736 जिलाें में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण की रिहर्सल की गई।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- वैक्सीन जल्द मिलेगी।

12 जिलों में जून के बाद पहली बार एक्टिव केस 100 से कम
जून के बाद पहली बार जिलोें में एक्टिव रोगी कम होने लगे हैं। 12 जिलों में शुक्रवार को एक साथ 100 से कम एक्टिव रोगी दिखे। एक दिन पहले तक 100 से कम एक्टिव रोेगी वाले 2 जिले थे। शुक्रवार को भरतपुर में 28, बीकानेर में 46, चूरू में 94, दौसा में 86, धौलपुर में 26, हनुमानगढ़ में 85, जालौर में 83, झुंझुनूं में 48, करौली में 40, प्रतापगढ़ में 88, सवाईमाधोपुर में 77 और टोंक में 40 एक्टिव रोगी रह गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No death from Corona after 238 days in Rajasthan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Le8vct

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad