दिन-रात के तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर, तापमान लुढ़कर 17.9 डिग्री पहुंच - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 11 जनवरी 2021

दिन-रात के तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर, तापमान लुढ़कर 17.9 डिग्री पहुंच

तीन दिन से मौसम सर्द बना है। रविवार को जिलेभर में दाेपहर तक कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान लुढ़कर 17.9 डिग्री पहुंच गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री था। दिन का तापमान तीन डिग्री गिरावट आई है।

रात का तापमान 15 डिग्री बना है। अब दिन-रात के तापमान में मात्र दो डिग्री का अंतर है। मौसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि जनवरी में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया। बादल छाए हैं। सुबह कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।
कस्बे में रविवार सुबह 11:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक ओस की बूंदें गिरती रही। जिससे रास्ते गीले हो गए। चंदा माता मंदिर पर आने वाले दर्शनार्थी पहाड़ी से कस्बे में छाए कोहरे को देखते रहे। माैसम के बीच दर्शनार्थियाें ने सेल्फी भी ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निकुंभ. क्षेत्र में रविवार को छाया कोहरा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bpdO3l

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad