घूम रहे बुजुर्ग को मवेशी ने उठाकर पटका, हालत गंभीर - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

घूम रहे बुजुर्ग को मवेशी ने उठाकर पटका, हालत गंभीर

बंजारा कॉलोनी आदर्श नगर में सड़क पर टहल रहे एक बुजुर्ग को आवारा मवेशी ने उठाकर पटक दिया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार चल रहा है।
घटना 10 अक्टूबर की है। अब बुजुर्ग ने पुलिस व निगम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस व निगम को दी शिकायत में जाबिर हुसैन ने कहा है कि वो बंजारा कॉलोनी में रहता है।

वहां पास में लाेगाें ने आबादी क्षेत्र में मवेशियों का बाड़ा बना रखे हैं। 10 अक्टूबर को वो रात करीब 9 बजे खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था। उस समय राधा बाई ने अपने मवेशी खुले में छोड़ दिए और मवेशियों ने एकाएक हुसैन को उठाकर पटक दिया। जिससे हुसैन के सिर में चोट आई व खून का थक्का जम गया। इसके बाद से हुसैन अस्पताल में भर्ती हैं और अपना उपचार करवा रहे हैं। इधर, किशोरपुरा पुलिस ने मामले की जांच कांस्टेबल छोटूलाल को सौंपकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/345zVYz

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad