अतिक्रमण हटाने के मामले में तेजी लाएं - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

अतिक्रमण हटाने के मामले में तेजी लाएं

कलेक्टर आशीष मोदी ने राजस्व अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने तथा राज काज संपादन में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर मोदी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की जिलास्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में एडीएम ओपी विश्नोई सहित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व से संबंधित तमाम गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की और समय रहते प्रगति लाने के लिए लक्ष्यों के अनुरूप योजनाबद्ध प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को नवीनतम निर्देशों और नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और व्यापक निर्देश देते हुए कहा कि आगामी बैठक से पूर्व प्रभावी कार्रवाई करें और निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने न्यायालयी प्रकरणों के प्रति गंभीरता बरतने, नियमित रूप से निर्धारित दिवसों में कोर्ट लगाकर प्रकरणों के निस्तारण की कार्रवाई करने, पुराने मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने, वन विभागीय मामलों में त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमणों के मामलों में पैनी निगाह रखने, इन्हें हटाने के लिए सख्त कार्रवाई अमल में लाने, वसूली से संबंधित कार्रवाई में गति लाने के लिए बैंकों से समन्वय रखकर मुस्तैदी से काम करने आदि के निर्देश दिए। राजस्व से संबंधित तमाम गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि न्यून उपलब्धियों वाले बिंदुओं के प्रति गंभीरता बरतें। एडीएम ओपी विश्नोई ने राजस्व गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की और प्रगति से अवगत कराते हुए विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Speed up the issue of encroachment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o1f6FL

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad