मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए अहमदाबाद भेजी टीम गिरफ्तार आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए अहमदाबाद भेजी टीम गिरफ्तार आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

रीको कॉलोनी में फर्जी कॉल सेंटर की आड़ में अमरीका में लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगी करने का रैकेट चलाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम अहमदाबाद भेजी गई है। गिरफ्तार छह आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रीको थानाधिकारी राणसिंह सोढा ने बताया कि अहमदाबाद गुजरात निवासी देवांग जोशी नाम व्यक्ति के चलाने की जानकारी सामने आने के

बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को वहां भेजा गया है। इस मामले में हरेक पहलू की बारीकी से जा की जा रही है। गिरफ्तार राजपुर जैन मंदिर गोमतीपुर अहमदाबाद निवासी शेख मोहम्मद माहिर पुत्र अब्दुल करीम, आजाद मैदान रुम नंबर 51 अहमदाबाद निवासी आशीष पटेल पुत्र अलखभाई पटेल, 561ए सोनू पार्क सोसायटी, गोडासर अहमदाबाद निवासी सौरभ पुत्र कमलेश राजपूत, बी-60 शिवशक्ति सोसायटी बिंजोल

रोड वटवा अहमदाबाद निवासी दुष्यंत यादव पुत्र महेंद्रभाई यादव, बी-3,151 तीर्थभूमि सोसायटी, मोनी होटल के पीछे ईसनपुर अहमदाबाद निवासी विपिन शुक्ला पुत्र विजय कुमार तथा सी ब्लॉक 5 फ्लोर अलअर्सए अंबर टॉवर सरखेज अहमदाबाद निवासी आदिल पुत्र जहूरभाई को रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31jHeKi

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad