मौखमपुरा के ढाबे पर टैंकर से 300 लीटर दूध चोरी करते एक गिरफ्तार, दो फरार - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

मौखमपुरा के ढाबे पर टैंकर से 300 लीटर दूध चोरी करते एक गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने ऑपरेशन हाइवे के तहत जयपुर-दिल्ली हाइवे पर ढाबों की आड़ में दूध के टैंकरों से दूध चोरी कर मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
मौखमपुरा स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर गिरोह के एक सदस्य बीकानेर निवासी सुशील कुमार जाट को टैंकर से दूध चोरी कर मिलावट करते रंगे हाथों दबोचा।

दूध का टैंकर अजमेर सरस डेयरी से उत्तरप्रदेश जा रहा था। साथ ही 20 हजार लीटर सरस दूध से भरा टैंकर, तीन सौ लीटर दूध से भरे 3 ड्रम, सील तोड़ने के उपकरण व जनरेटर जब्त किए है। दूध चोरी गैंग के दो सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिन्हें दूदू पुलिस की टीम देर रात तक फागी इलाके में तलाश करती रही।

पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मिलावटखोर दो साल से सरस के टैंकर से दूध चोरी के बाद सिंथेटिक दूध बनाकर मिलावट कर रहे है। इन दो सालों में दो लाख लाख लीटर दूध चोरी कर उसकी जगह सिंथेटिक दूध बनाकर टैंकर में मिलावट कर चुके मगर कमाल तो ये है कि सरस
डेयरी के जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी।

बदमाश इतने शातिर है कि इस काम के लिए दूध के टैंकर में लगे जीपीएस सिस्टम को निकालकर के दूसरे वाहन पर लगा देते हैं। इससे इनके वाहन को ट्रैक नहीं किया जा सकता था। बदमाश दूध चोरी करने के बाद कम दूध की पूर्ति के लिए पानी सहित अन्य चीजों की मिलावट कर देते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iX3rE8

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad