लॉकडाउन में रिलायंस मार्केट देगा मार्केट ऑन व्हील से सामग्री - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 27 मार्च 2020

लॉकडाउन में रिलायंस मार्केट देगा मार्केट ऑन व्हील से सामग्री


कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दौरान आमजन को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रिलायंस मार्केट के माध्यम से मार्केट ऑन व्हील के द्वारा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आमजन को सूखा राशन उपलब्ध करवाने में कोई कमी नही रखी जा रही है। इसके लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव किशोर कुमार को प्रभारी बनाया गया है। इनके द्वारा प्रत्येक स्तर पर समन्वय स्थापित कर घर-घर तक आवश्यक सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिलायंस मार्केट के द्वारा मार्केट ऑन व्हील के माध्यम से सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। रिलायंस मार्केट की वैन घर-घर जाकर केश आन डिलीवरी पर आवश्यक सामग्री मुहैया करवायेगी। घर के लिए आवश्यक सामग्री के चार अलग-अलग किट बनाए गए है। प्रत्यक किट की निर्धारित राशि देकर वैन से आवश्यकता के अनुसार सामग्री ली जा सकती है।

उन्होंने बताया कि प्रथम किट में आलू 2 किलो, प्याज 2 किलो, टमाटर एक किलो, चाय 250 ग्राम, सॉफ्ट ड्रिंक 2 लीटर, शक्कर एक किलो एवं तीन तरह के बिस्कीट होंगे। इसके लिए 500 रुपए निर्धारित किए गए है। दूसरे किट के 5 किलो आटा, 5 किलो खाद्य तेल, 5 किलो चावल तथा एक किलो शक्कर के लिए एक हजार रुपए निर्धारित किए गए हैं। तीसरे किट में 5 किलो आटा, 5 किलो खाद्य तेल, 5 किलो चावल, एक किलो शक्कर, 5 साबुन का पैक, 500 एमएल हैंड वाश तथा एक लीटर लाईजोल होगा।

इसके लिए एक हजार 500 रुपए देने होंगे। इसी प्रकार चौथे किट में 5 किलो आटा, 5 किलो खाद्य तेल, 5 किलो चावल, 2 किलो शक्कर, 5 साबुन का पैक, 500 एमएल हैंड वॉश, एक लीटर लाईजोल, 2 किलो आलू, 2 किलो प्याज, एक किलो टमाटर, 250 ग्राम चाय, 2 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक एवं तीन प्रकार के बिस्किट निर्धारित रहेंगे। इसकी कीमत 2 हजार रुपए तय की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39jtArN

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad