भामाशाहों ने बांटा भोजन, आज से वार्डों में मिलेगा राशन - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 27 मार्च 2020

भामाशाहों ने बांटा भोजन, आज से वार्डों में मिलेगा राशन


कोरोना महामारी के कारण चल रहे लॉक डाउन की स्थिति में गुरुवार को जिले में भामाशाहों की तरफ से करीब 27 हजार जरूरतमंद लोगों को भोजन बांटा गया। इनमें कुछ जगहाें पर भामाशाहाें ने सूखी सामग्री के पैकेट भी बांटे। जिला प्रशासन और रसद विभाग की अाेर से तैयारियों का दावा किए जाने के बावजूद शहर में घरों के बाहर राशन सामग्री उपलब्ध नहीं हो सकी। न ही किराणों की दुकानों पर मूल्य सूची चस्पा हो सकी। शहरवासी दुकानाें पर मनमर्जी के भाव पर महंगा बिक रहा सामान खरीदने के लिए मजबूर रहे।

भामाशाहों एवं संस्थाओं की ओर से भी गुरुवार काे भोजन बांटने की मुहिम पहले से तेज रही। कई संस्थाओं ने अपने स्तर पर भोजन पैकेट बनाकर बांटने की शुरुआत कर दी, कई संस्थाएं रसद विभाग के संपर्क में हैं, वहां से तालमेल कर भोजन बांटा जा रहा है। रसद सामग्री वितरण प्रभारी एवं एडीए सचिव किशोर कुमार ने बताया कि शुक्रवार से सभी वार्डों में राशन सामग्री वाहनों के जरिए भेजी जाएगी।

प्रतिदिन 11 हजार को बांटेंगे भोजन : प्रतिदिन लगभग 11 हजार गरीब, निराश्रित, बेसहारा एवं जरूरतमंदों को जिला प्रशासन अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से नगर निगम का सहयोग लेते हुए निशुल्क भोजन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक भूखे व्यक्ति को भोजन उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मानकाें की पालना : फाउंडेशन के रसोईघर में भोजन पकाते समय सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं मानकों की जा रही है। भोजन वितरण के दौरान भी हाईजैनिक वातावरण का ध्यान रखा जाएगा। भोजन पकाने एवं वितरण के दौरान समस्त कार्मिक मास्क पहने रखेंगे। समस्त कार्मिक अपने हाथों को सेनेटाइज करके दस्ताने पहनने के उपरांत ही कार्य करेंगे। फाउंडेशन की अाेर से सुबह तथा शाम 5500-5500 व्यक्तियों का भोजन पकाया जाएगा।

पार्षदांे के माध्यम से हाेगा भाेजन वितरण : अक्षयपात्र फाउंडेशन के द्वारा तैयार किए गए भोजन का वितरण नगर निगम के पार्षदों के माध्यम से किया जाएगा। फाउंडेशन की चार वैन सुबह 10 बजे तथा शाम 5 बजे से प्रतिदिन दिन में दो बार भोजन वितरण करेगी।

खानाबदोश लोगों को भाेजन व वस्त्र बांटे : आज एक पहल सेवा सामाजिक संस्था की अाेर से परबतपुरा अर्जुन लाल सेठी नगर में निवास कर रहे खानाबदोश लोगों को 100 खाने व वस्त्र के पैकेट दिए गए। संस्था 6 वर्षों से वस्त्र बैंक से सेवा करती आ रही है। सेवा कार्य में संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग व अंश गर्ग ने सहयाेग किया।

मदद कर रही हैं समाजसेवी संस्थाएं : चैत्र नवरात्र के अवसर पर मानव सेवार्थ जोगणिया धाम प्रभाती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट पुष्कर की अाेर से 21 दिन तक फूड पैकेट गरीबाें को वितरित किए जाएंगे। इस सेवा कार्य के लिए ट्रस्ट की ओर से एक समिति का गठन किया गया है। जोगणिया धाम पुष्कर के प्रशांत वर्मा तथा पुष्कर नगर पालिका के पूर्व पार्षद संजय जोशी इस सेवा में लगे रहेंगे। साथ में नगर पालिका पुष्कर के एक प्रतिनिधि भी साथ रह कर सुबह अाैर शाम फूड पैकेट वितरण कराएंगे। ट्रस्ट के संरक्षक जोगणिया धाम पुष्कर संस्थापक भंवर लाल रिटायर संयुक्त निदेशक सांख्यिकी राजस्व मंडल अजमेर समिति के साथ समन्वय बनाए रखेंगे। ट्रस्ट के संरक्षकों इन्द्र सिंह चौहान व महेंद्र विक्रम सिंह का भी सक्रिय सहयोग रहेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक अजमेर के पूर्व प्रदेश महासचिव शहाबुद्दीन पप्पू कुरैशी के नेतृत्व में 30 जरूरतमंद परिवारों काे एक माह की रसद सामग्री वितरित की गई। इस किट में आटा, चावल, दालें, तेल, मसाले, शक्कर, चाय पत्ती आदि शामिल हैं। इसके साथ ही देहली गेट के पास भोजन व्यवस्था की गई व जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में भोजन वितरित किया। इस कार्य मे गंज थाना ए एस आई हरपाल सिंह, हेंड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह , अहमद हुसैन, अमान भाई, रूस्तम घोसी, रिषी घारू, हाशिम कुरैशी, सुब्हानी, अल्ताफ घोसी, अकबर आदि लोगों का सहयोग रहा।

सिंधी संस्थाएं भी मदद के लिए अागे अाईं : सिंधू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी ने बताया है कि जरूरतमंदाें काे संस्था की अाेर से रसद सामग्री का वितरण किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों रश्मिी महेश हिन्गोरानी,राजू जोधानी, उपाध्यक्ष प्रकाश छबलानी, जयकिशन वतवानी, रमेश लालवानी, कमल लालवानी, किशोर मंगलानी, दिलीप बिनयानी, विशनदास वासवानी से संपर्क कर रसद सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। मदद के लिए मंधाराम भिरयानी से माेबाइल नंबर 9829613637 अाैर रश्मि महेश हिन्गोरानी से माेबाइल नंबर 8619931963 पर संपर्क किया जा सकता है। सिंधी संगीत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी ने बताया है कि मदद के लिए अध्यक्ष धनश्याम भूरानी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी, प्रकाश रामचंद्र, घनश्याम गुवालानी, मनोहर मोटवानी, भगवान वरलानी, प्रकाश मंशानी आदि से संपर्क किया जा सकता है। मदद के लिए रमेश चेलानी से माेबाइल नंबर 9928089999 अाैर भगवान वरलानी से माेबाइल नंबर 9214881142 पर संपर्क किया जा सकता है। पूज्य झरनेश्वर महादेव मंदिर सिंधी मंडल के तत्वावधान में प्रतिदिन दोपहर एवं सांयकाल डिग्गी चौक स्थित मंडल के अध्यक्ष नारी देवानी के कार्यालय में निशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। मदद के लिए उपाध्यक्ष शंकर छत्तानी से माेबाइल नंबर 9001975406 अाैर अध्यक्ष नारी देवानी से माेबाइल नंबर 9460178866 पर संपर्क किया जा सकता है।

सुबह-शाम बांट रहे हैं भाेजन के पैकेट : राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो व ह्यूमन राइट वाॅयस संस्था के सदस्यों के द्वारा करीब 800 लोगों को सुबह व शाम को खाने के पैकेट बांटे गए। ये सेवा कार्य बजरंगगढ़ चाैराहे के अासपास, कच्ची बस्ती काेटड़ा व रेलवे स्टेशन के अासपास किया जा रहा है। सेवा कार्य के दोरान पीआरओ हर्ष बंसल, अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, सचिव योगेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, महेश जैन मित्तल, दिनेश मित्तल, अरुण कंदोई, नीतू कंदोई अाैर सत्येंद्र डाणी उपस्थित रहे।

मदद के लिए आए भामाशाह : जनता रसोई के माध्यम से शहर में 2200 फूड पैकेट्स का वितरण किया गया। प्रवक्ता अतुल पाटनी ने बताया कि पार्षद चंद्रेश सांखला के संयोजन में चल रही जनता रसोई के कार्यकर्ता भोजन पैकेट वितरित कर रहे हैं। इस सेवा कार्य में वार्ड 60 के अशोक पारीक, गौरव अग्रवाल, पवन शर्मा, कुंदन सिंह, सोलंकी, संगीत कुमार, हिम्मत सिंह चौहान, राजू सेन, हर्ष वर्मा, दिव्यप्रकाश उपाध्याय, मनीष वर्मा, मनोज वर्मा, विनोद वर्मा, वकास, वसीम, कालू आदि सहयोग कर रहे हैं। जैन सोशल ग्रुप क्लासिक, लायंस क्लब अजमेर आस्था व दिगम्बर जैन महिला महासमिति अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में जेएलएन हॉस्पिटल परिसर में संचालित अक्षय पात्र योजना के माध्यम से चार सौ व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया गया। जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के संयोजक लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि मनोजकुमार जैन, राजकुमार पोखरणा का सहयोग रहा।

यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ज़्यादा लोगों को भोजन वितरण किया गया। राजेश जादम व विजय यादव के नेतृत्व में 11 टीमों ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक भोजन वितरित किया। मोंटूज वर्क आउट टीम द्वारा रोड साइड और कच्ची बस्ती के बच्चों को बिस्कुट के पैकेट व टॉफियां आदि भेंट की गई। कार्यक्रम संयोजक मोंटू कर्णावट ने बताया कि नीता कांकरिया, ऋतु मोतिरामानी, नीतू डोसी आदि के सहयोग से एक मीटर की दूरी रखकर व चेहरे पर फेसमास्क बांधकर घर-घर जाकर बच्चों के लिए सेवा दी।

जनता रसोई के संचालन में जनता का मिल रहा है अपार सहयोग।

लॉक डाउन के चलते गरीबों के लिए जनता कॉलोनी में तैयार किया भोजन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajmer News - rajasthan news bhamashahs distributed food ration will be available in wards from today
Ajmer News - rajasthan news bhamashahs distributed food ration will be available in wards from today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xoCRlp

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad